अलीगढ़ के सिविल लाइंस क्षेत्र में फिरदौस नगर स्थित एलिगेंट बॉयज पीजी के कमरा नंबर-10 से एएमयू के पीएचडी छात्र फरदीन खान का मोबाइल, लैपटॉप, नकदी और जरूरी दस्तावेज चोरी हो गए। पीडि़त ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एएमयू के लॉ विषय के पीएचडी छात्र फरदीन खान ने 10 अक्तूबर की सुबह करीब सात बजे अपना मोबाइल फोन गायब पाया। इसके बाद कुर्सी पर रखा बैग भी नहीं मिला। बैग में लैपटॉप, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, छात्र पहचान पत्र और करीब एक हजार रुपये थे।
छात्र ने दोस्त के फोन से पीजी मालिक को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज में सुबह करीब 06:30 बजे एक व्यक्ति कमरे में घुसकर बैग ले जाता दिखाई दे रहा है। सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह ने बताया कि पुलिस संदिग्ध की पहचान करने में जुटी है।