
जिलाधिकारी ने नवीन मंडी समिति में धान क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

पीलीभीत। किसानों से धान खरीद की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी महोदय ने नवीन मंडी समिति में संचालित धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्रय केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं धान खरीद से संबंधित कार्यों का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने धान खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप धान खरीद सुनिश्चित की जाए तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं, अभिलेखों के रखरखाव और खरीद प्रक्रिया की स्थिति पर भी ध्यान दिया।
पिलभीत में धान खरीद व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा निरीक्षण किया गया।
#Pilibhit #PilibhitNews #DMpilibhit #धानखरीद #धानक्रयक�
Source
