{“_id”:”6ad32406386440f41c006138″,”slug”:”voter-list-revision-drive-begins-in-pilibhit-2026-10-17″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पीलीभीत: जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू, बूथों पर पहुंचे डीएम ने परखी व्यवस्था”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


डीएम ने बूथों का किया निरीक्षण
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत जिले में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू होने के साथ ही प्रशासन ने इसकी निगरानी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने शनिवार को शहर के दो प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने रामलुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय और ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में पहुंचकर संबंधित बूथों पर चल रहे कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल करने, अपात्र नामों को हटाने और मतदाता विवरण में संशोधन की प्रक्रिया प्रमुख रूप से जांची गई।
जिलाधिकारी ने रामलुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय में बूथ संख्या 303 से 307 तक तथा ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 382 से 389 तक का निरीक्षण किया। इस तरह दोनों केंद्रों पर कुल 13 बूथों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से पुनरीक्षण अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की।