🚨 पीलीभीत में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान, टोल प्लाजा पर वाहन चालकों की चेकिंग!

पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस, यातायात विभाग एवं एआरटीओ की संयुक्त टीम ने गजरौला स्थित टोल प्लाजा पर ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालकों की जांच की गई।
वहीं, नगर क्षेत्र में मोडिफाइड साइलेंसर, हूटर और प्रेशर हॉर्न लगे वाहनों की भी चेकिंग की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की गई।
🚦 पुलिस की अपील: यातायात नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं और अनधिकृत हूटर, प्रेशर हॉर्न व मोडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल न करें। आपकी सतर्कता ही सड़क सुरक्षा की गारंटी है।
#PilibhitPolice #Pilibhit #TrafficPolice #DrinkAndDrive #RoadSafety #TrafficRules #UPPolice #यातायात_नियम #सड़क_सुरक्षा #पीलीभीत_न्यूज़ #BreakingNews #PilibhitNews
Source
