

परीक्षा में उमड़े बरेली, बदायूं और पीलीभीत जिलों के मेधावी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
{“_id”:”6ad5a1e086ea3c47b60192aa”,”slug”:”605-students-appeared-for-the-atul-maheshwari-scholarship-examination-2026-10-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा: बरेली में 605 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, आसान पेपर देख खिले चेहरे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


परीक्षा में उमड़े बरेली, बदायूं और पीलीभीत जिलों के मेधावी
– फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को बरेली के फ्यूचर यूनिवर्सिटी परिसर में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की गई। इसमें बरेली, बदायूं और पीलीभीत जिलों के 9वीं से 12वीं तक के पंजीकृत 1238 में से 605 विद्यार्थियों ने दो पालियों में परीक्षा दी। दूसरे जिलों के विद्यार्थी निर्धारित समय से डेढ़ घंटे पहले ही केंद्र पर पहुंचने लगे थे। पूर्वाह्न 10:30 बजे से विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया।
पहली पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 11 से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से 3:30 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पेपर आसान होने की वजह से परीक्षा केंद्र से बाहर निकल रहे ज्यादातर विद्यार्थियों के चेहरे खिले हुए थे। कुछ परीक्षार्थियों ने समय कम मिलने की बात कही।
परीक्षा से बढ़ा आत्मविश्वास
बीसलपुर की छात्रा अन्वी गंगवार ने बताया कि पेपर अच्छा था। इस तरह की छात्रवृत्ति परीक्षाएं विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाती हैं और आगे की तैयारी में मदद करती हैं। बदायूं की वैष्णवी ने बताया कि शुरुआत में थोड़ी घबराहट थी, लेकिन समय प्रबंधन ठीक रहा। सभी प्रश्नों को तय समय सीमा में ही हल कर लिया। परीक्षा अच्छी हुई।
बरेली की छात्रा ज्योति ने कहा कि गणित और विज्ञान के कुछ सवाल चुनौतीपूर्ण थे, लेकिन परीक्षा का समग्र अनुभव बेहद शानदार रहा। अच्छे परिणाम की पूरी उम्मीद है। बदायूं के छात्र लक्की ने बताया कि पैर में समस्या है। दूर से आने के कारण थकान जरूर थी, पर केंद्र पर व्यवस्था अच्छी थी। इससे परीक्षा देने में कोई परेशानी नहीं हुई।