
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,

“आप सभी अनुभवी और जागरूक पत्रकार हैं। SIR को लेकर इतनी चर्चाओं और दावों के बावजूद, एक व्यक्ति का नाम 10 वोटर आईडी कार्डों में होना, एक ही व्यक्ति के 5 कार्ड जारी होना और एक ही व्यक्ति के कार्ड चार अलग-अलग मतदान केंद्रों पर वितरित किए जाने जैसी घटनाएं गंभीर सवाल खड़े करती हैं।
इससे बुरा और क्या हो सकता है? SIR की प्रक्रिया पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए और इस प्रक्रिया के दौरान कई लोगों की जान भी चली गई।
अब चुनाव आयोग इन समस्याओं को स्वीकार कर रहा है और इन्हें छोटी-मोटी गलतियां बता रहा है।
ये छोटी-मोटी गलतियां नहीं, बल्कि बड़ी अनियमितताएं हैं…”
Source
