{“_id”:”6ad6696bff8a3d37af05ce7d”,”slug”:”youth-injured-after-being-hit-by-a-bike-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-108282-2026-10-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bareilly News: बाइक की टक्कर से युवक घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:33 AM IST

क्योलड़िया। गांव सिठौरा स्थित काली मंदिर के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर सामने आ रही दूसरी बाइक से हो गई। हादसे में एक युवक का जबड़ा टूट गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। क्योलड़िया गांव की अफसाना बेगम ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा मोहम्मद फरीद (22) गांव बहर जागीर से हेलमेट लगाकर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में काली मंदिर के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी नशे में धुत था। जोरदार टक्कर के बाद गिरने के कारण फरीद गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर गई पुलिस ने उसको एंबुलेंस से बरखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा। वहां से जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर किया गया। हालत नाजुक होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
