बरेली। आने वाले दिनों में कोहरे के सीजन को देखते हुए रेलवे ने बुधवार को 10 और नियमित ट्रेनों को निरस्त कर दिया। इसके अलावा 16 गाड़ियों के फेरों में कटौती की गई है। इससे पहले रेलवे ने 15 अक्तूबर को भी 16 नियमित ट्रेनों को तीन माह के लिए निरस्त करने की घोषणा की थी।

रेलवे की ओर से बुधवार को जारी सूची के मुताबिक, सभी ट्रेनों को दिसंबर के पहले और दूसरे सप्ताह से लेकर फरवरी अंत तक निरस्त किया गया है। मार्च 2027 के पहले और दूसरे सप्ताह से इन ट्रेनों का संचालन फिर शुरू कर दिया जाएगा।
मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि कोहरे के दौरान दृश्यता काफी कम हो जाती है। सुरक्षा और संरक्षा कारणों से ट्रेनों को रद्द किया जाता है।
