{“_id”:”6ad84d8c0a0e3d4a00024609″,”slug”:”sugar-mill-worker-riding-bike-dies-after-falling-when-his-mobile-phone-exploded-in-his-pocket-muzaffarnagar-2026-10-21″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”चलती बाइक पर फटा मोबाइल: शर्ट की जेब में रखा था फोन, धमाके ने उजाड़ दिया परिवार; दो बच्चों के सिर से उठा साया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


Muzaffarnagar
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुजफ्फरनगर में जेब में तेज धमाके के साथ मोबाइल फटने से अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार चीनी मिल कर्मचारी की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब खाईखेड़ी चीनी मिल का कर्मी विकास (40) भतीजे की जन्मदिन पार्टी से घर लौट रहा था। हादसे के बाद पुलिस ने उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर वहां से निजी अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
भोपा थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव का निवासी विकास शाहपुर क्षेत्र के गांव माजरा से रिश्ते के भतीजे की जन्मदिन पार्टी में शामिल होकर घर लौट रहा था। भतीजे लक्ष्य ने बताया कि जब वह शहर के थाना खालापार क्षेत्र के अंतर्गत वहलना चौक के समीप पहुंचा तो शर्ट की ऊपर की जेब में रखा स्मार्ट फोन अचानक फट गया।
इससे उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक से गिरकर विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर के अलावा हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। अस्पताल में हार्ट में परेशानी बताए जाने पर उसे जानसठ रोड स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल भर्ती कराया गया।