{“_id”:”6ad9109e0ea942a9c6054ba8″,”slug”:”demonstration-against-occupation-of-land-of-village-society-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-171645-2026-10-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Pilibhit News: ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा के विरोध में किया प्रदर्शन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


शेरपुरकलां में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
शेरपुरकलां। नाला और ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम मयंक गोस्वामी को ज्ञापन देकर नाला और ग्राम समाज की जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि गांव के नाला की जमीन पर कॉलोनाइजरों ने कब्जा कर लिया है। इससे पानी निकास न होने से गांव की दलित बस्ती, मस्जिद के रास्ते, कब्रिस्तान और श्मशान घाट के समीप जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इसके अलावा ग्राम समाज की जमीन पर भी कब्जा होने और शिकायत पर धमकाने का आरोप लगाया गया। ज्ञापन में एसडीएम से पैमाइश कराकर ग्राम समाज और नाला की जमीन से कब्जा हटवाने की मांग की गई। समस्या का समाधान न होने पर मुख्यमंत्री के दरबार में पहुंचकर शिकायत करने की चेतावनी दी गई। प्रदर्शन करने वालों में रामकिशोर, शीबू खां, किस्मत नूर खां, कल्लू, मीना देवी, जरीना बेगम, नाजरीना बेगम, अफसाना बेगम आदि थे। एसडीएम मयंक गोस्वामी ने बताया कि जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।