{“_id”:”6ad7ba947f148272e4004c3a”,”slug”:”nsui-workers-arrived-to-burn-the-statue-accused-the-police-of-repression-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-171507-2026-10-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Pilibhit News: पुतला दहन करने पहुंचे एनएसयूआई कार्यकर्ता, पुलिस पर लगाए दमन के आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत संगठन।
संवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर। एनएसयूआई की जिला इकाई ने मंगलवार को कलीनगर नगर पंचायत चौराहे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर दमनकारी नीति अपनाने का आरोप लगाया।
कार्यक्रम से पहले न्यूरिया पुलिस ने राजेश वर्मा की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी। आरोप है कि उनके पिता और अन्य परिजनों को भी थाने में बैठाया गया। इसके बावजूद राजेश वर्मा पुलिस को चकमा देकर कलीनगर पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ पुतला दहन किया। संगठन ने मोहम्मद अजीम को भी पुलिस द्वारा नजरबंद किए जाने का आरोप लगाया। जिला उपाध्यक्ष कमलेश लोधी, जाहिद खान, हरीश कुमार मौर्य, गुड्डू खान, अनवर खान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।