सैयद असद कासिम अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान पर हुए इन मैचों में एमआईसी-ए और रेलगांव क्लब ने जीत दर्ज की।

पहले मुकाबले में एमआईसी-ए ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 142 रन बनाए। अंश यादव ने 44 और रेहान खान ने नाबाद 37 रन की पारी खेली। जवाब में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल की टीम 19.1 ओवर में 117 रन ही बना सकी। इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त संयोजक एलबी काला ने अंश यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।
वहीं, दूसरे मैच में रेलगांव क्लब ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 166 रन बनाए। शादान अब्बास रिजवी ने नाबाद 65 और सिद्धार्थ अग्रवाल ने 26 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एएस हनुमानगंज क्लब की टीम 15.2 ओवर में 68 रन पर सिमट गई।
शादान अब्बास को ऑल इंडिया हज कमेटी के पूर्व अध्यक्ष शाहीन काजमी ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। दोनों मैचों में राहुल सिंह व मोहम्मद नबी ने अंपायरिंग की।
