

तिलाईबाजार।मऊआइमा के दशहरा मेले में लकड़ी से बने सामानों की भरमार फोटो,
– फोटो : samvad
{“_id”:”6ad685b0fb586800780559ae”,”slug”:”wooden-goods-are-in-great-demand-in-anapur-tilaibazar-allahabad-news-c-407-1-nan1001-21925-2026-10-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Prayagraj News: आनापुर-तिलईबाजार में लकड़ी के सामान की धूम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


तिलाईबाजार।मऊआइमा के दशहरा मेले में लकड़ी से बने सामानों की भरमार फोटो,
– फोटो : samvad
विजयदशमी मेले से पहले आनापुर और तिलईबाजार में लकड़ी के सामान का बाजार गर्म हो गया है। सोमवार को लाखों रुपये के तख्त, मेज, चारपाई और लाठियों की बिक्री हुई, जिससे दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी।
प्रयागराज, फतेहपुर, सहारनपुर सहित विभिन्न जनपदों से व्यापारी मेले में पहुंचे हैं। यहां कुर्सी, बेंच, चौकी और बच्चों के खिलौने जैसे कई लकड़ी के सामान बिक रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, मेले में बाजार की तुलना में लकड़ी का सामान कम कीमत पर मिलता है। व्यापारियों को आगे भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है। लकड़ी के तख्ते 2000 से 4000 रुपये तक, बेंच 300 से 600 रुपये में उपलब्ध हैं। चौकी 400 से 700 रुपये, पीढ़ा 30 से 40 रुपये और अन्य छोटी वस्तुएं 200 रुपये के भीतर बेची जा रही हैं।