{“_id”:”6ad94be176495ab1c10b9717″,”slug”:”kanpur-dispute-over-sleeping-on-cot-leads-to-older-brother-bludgeoning-younger-brother-to-death-with-a-brick-2026-10-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: तख्त पर सोने का विवाद, बड़े ने छोटे भाई को ईंट से कूंचकर मारा, फिर पड़ोसी से बोला- रिश्तेदारों को बता दो”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


kanpur murder case
– फोटो : amar ujala
कानपुर में फजलगंज थाना क्षेत्र के दर्शनपुरवा में कमरे में पड़े तख्त पर सोने को लेकर हुए विवाद में मंगलवार रात बड़े ने छोटे भाई की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। वारदात से कुछ देर पहले ही बड़ा भाई दशहरे का मेला देख नशे की हालत में घर पहुंचा। हत्या के बाद वह शव से कुछ दूर पर जाकर सो गया। सुबह पड़ोसी को भाई की मौत की सूचना देकर भाग निकला।
पुलिस पहुंची, तो कमरे में रक्तरंजित शव मिला। हालांकि, पुलिस ने सीसी कैमरों की मदद से कुछ ही देर में हत्यारोपी को पकड़ लिया। दर्शनपुरवा में शिव कुमार उर्फ बल्लू कश्यप (35) फैब्रिकेटिंग का काम करता था। साथ में उसका बड़ा भाई पेंटिंग कारीगर सतीश उर्फ बच्ची भी रहता है। माता-पिता का निधन हो चुका है। पांच बहनों की शादी हो चुकी है। घर में दोनों भाई ही साथ रहते थे।