{“_id”:”6ad9edf984637f8f560f89b0″,”slug”:”man-throat-slit-in-broad-daylight-in-pilibhit-village-2026-10-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पीलीभीत में वारदात: मामूली कहासुनी होने पर धारदार हथियार से युवक की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


अरबाज उर्फ भूरा का फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में कहासुनी होने पर घर के सामने से निकल रहे गांव रामपुर ताल्लुके महाराजपुर के पल्लेदार अरबाज (20 वर्ष) की बांका से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी घटनास्थल पर ही बांका छोड़कर भाग गए। पुलिस ने अरबाज के पिता मुन्ना खां की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एएसपी हिमांशु गौरव, सीओ विधि भूषण मौर्य ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मुख्य आरोपी शहबाज को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना बृहस्पतिवार को दोपहर करीब दो बजे गांव रामपुर ताल्लुके महाराजपुर में हुई। गांव निवासी अरबाज, उसका भाई रियाज, चचेरा भाई अकरम, गांव का शहबाज सहित अन्य कई युवक गांव के समीप एक राइस मिल में पल्लेदारी करते थे। दोपहर को खाना खाने को सभी एक साथ घर आए। खाना खाकर अरबाज और उसका चचेरा भाई अकरम राइस मिल जा रहा था।
अकरम ने बताया कि अरबाज आगे जबकि उसके कुछ पीछे वह चल रहा था। गांव में अपने घर के सामने खड़े शहबाज और उसके परिजनों ने अरबाज की पिटाई शुरू कर दी। अकरम शुरुआत में अरबाज को बचाता रहा। शहबाज ने अरबाज पर बांके से प्रहार किए तो अकरम डरकर भाग खड़ा हुआ। मौके पर ही अरबाज की मौत हो गई। आरोपी घटना के बाद बांका मौके पर छोड़कर भाग गए।