{“_id”:”6adb08b8affeec4d030099a1″,”slug”:”allegations-of-a-patient-and-a-driver-being-held-captive-and-beaten-at-srn-hospital-in-prayagraj-2026-10-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में मरीज और चालक को बंधक बनाकर पीटने का आरोप, हंगामा; इस कारण हुआ था विवाद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


एसआरएन अस्पताल।
– फोटो : अमर उजाला।
प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में मरीज के इलाज को लेकर हुए बृहस्पतिवार विवाद में डॉक्टरों पर मरीज और उसके चालक को बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगा है।
अल्लापुर निवासी सर्वेश शुक्ला ने आरोप लगाया है कि 25 से 30 डॉक्टरों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया। उन्हें कमरे में बंद कर गला दबाने की कोशिश की गई। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सर्वेश शुक्ला के आरोपों के मुताबिक, अस्पताल में मरीज के इलाज को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसी दौरान बड़ी संख्या में डॉक्टरों ने उनके और चालक के साथ मारपीट की। आरोप है कि दोनों को कमरे में बंद कर दिया गया और लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला किया गया।
इस दौरान गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान उनकी दो तोले की सोने की चेन और आईफोन भी गायब हो गया।