फरीदपुर में भक्ति और उल्लास का महाकुंभ 49 वे भाव रामलीला महोत्सव का अलौकिक शुभारंभ।

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ श्री राम परिवार का पूजन वृंदावन के कलाकारों ने नारद मोह लीला किया मंचन
*बरेली*। फरीदपुर जय श्री राम के गगन भेदी जय घोष दीपों की दिव्य आभा और श्रद्धा से सराबोर वातावरण के बीच फरीदपुर नगर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की भक्ति का अद्भुत रंग देखने को मिला वहीं श्री आदर्श रामलीला प्रबंध समिति रजिस्टर्ड के तत्वावधान में सी ए इंटर कॉलेज खेल मैदान में आयोजित 49 वें भव्य रामलीला महोत्सव का शुभारंभ धार्मिक उल्लास आध्यात्मिक आस्था और संस्कृति गरबा के साथ हुआ रामलीला के शुभारंभ के साथ ही पूरा नगर मानव राममय हो उठा। और श्रद्धालुओं के हृदय में प्रभु श्री राम के आदर्शों एवं मर्यादा की ज्योति प्रज्ज्वलित हो गई।
महोत्सव का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार ने दीप प्रज्वलित किया इस पावन अवसर पर विशिष्ट स्थिति एमएलसी कुंवर महाराज सिंह करंट विधायक संजीव अग्रवाल के भाई राजीव अग्रवाल प्रदेश मंत्री सुभाषिनी जायसवाल सहित अनेक गणमान्य लोक उपस्थित रहे। मेला प्रबंध समिति की ओर से सभी अतिथियों का पुष्प हार पका एवं पारंपरिक स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया गया इसके उपरांत अतिथियों ने श्री राम परिवार के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विद्वत पूजन किया विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश तथा प्रभु श्री राम के मुकुट का पूजन कर रामलीला महोत्सव के मंगल में आयोजन की कामना की गई। बीच वातावरण में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानव स्वयं अयोध्या के भक्ति साहित्य की धरती पर उतर आई हो। उद्घाटन समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं वक्ताओं ने भगवान श्री राम के जीवन चरित्र को मानव जीवन के लिए अनुकरणीय बताते हुए कहा कि प्रभु श्री राम केवल एक आराध्या नहीं बल्कि सत्य त्याग संयम कर्तव्य करना और मर्यादा के प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शिवम का जीवन हमें सिखाता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य का साथ नहीं छोड़ना चाहिए और कर्तव्य के मार्ग से विचलित नहीं होना चाहिए उनके जीवन का प्रत्येक प्रसंग मानवता को प्रेम त्याग सेवा और सदाचार की प्रेरणा देता है। रामलीला महोत्सव के प्रथम दिवस की संध्या सदा कला और आध्यात्मिक भावनाओं से ओत प्रोत रही भारत सरकार द्वारा पुरस्कृत एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त श्री आदर्श रामलीला मंडल रजिस्टर्ड वृंदावन मथुरा के कलाकारों ने व्यास पीठ पर विराजमान पूज्य श्री पवन देव चतुर्वेदी जी के महाराज के सानिध्य में नारद मोह लीला का आतंक मनोहरी एवं जीवंत मंचन किया गया।
महोत्सव को भव्य एवं व्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने में मेला प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल मामा महामंत्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल मेला प्रबंध विकास अग्रवाल शुभम अग्रवाल तुषार अग्रवाल हर्षित अग्रवाल बिल्लू संदीप मोहन अग्रवाल उज्जवल अग्रवाल दिनेश सिंह विजय कुमार गौड़ विकास अग्रवाल चंदा अमित पांडे बबलू सुखदेव वाल्मीकि स्टेज प्रभारी संजय चौहान मीडिया प्रभारी शैलेश सिंह तथा विधिक सलाहकार मनीष अग्रवाल सहित समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
श्रीमती के सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आयोजन की व्यवस्थाओं और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ जिम्मेदारियां निभाई।
चौहान मीडिया प्रभारी शैलेश सिंह तथा विधिक सलाहकार मनीष अग्रवाल सहित समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आयोजन की व्यवस्थाओं और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा समर्पण के साथ जिम्मेदारियां निभाई।
रामलीला महोत्सव के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक अमित पांडे के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ साथ रहा। पुलिस कर्मियों ने आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए सुधारो की सुविधा और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया।
रिपोर्टर/.अनुराग सिंह
