{“_id”:”6adce72c4b782f03bb0744c4″,”slug”:”convenience-two-new-express-trains-to-run-via-kanpur-2026-10-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सहूलियत: कानपुर होकर दो नई एक्सप्रेस ट्रेनें दौड़ेंगी, ये रही पूरी जानकारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
जिले के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। सांतरगाछी और टाटानगर से राजस्थान के खातीपुरा के लिए दो नई एक्सप्रेस ट्रेन सेवा 26 अक्तूबर से शुरू होंगी। ये दोनों ट्रेनें कानपुर सेंट्रल होकर गुजरेंगी। इससे कानपुर के यात्रियों को झारखंड, पश्चिम बंगाल और राजस्थान के बीच आवागमन का नया विकल्प मिलेगा।
विशेष ट्रेन 08061 सांतरगाछी से दोपहर 2 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यहां पांच मिनट रुकने के बाद यह रात 11 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। टाटानगर-खातीपुरा उद्घाटन विशेष ट्रेन 08181 टाटानगर से दोपहर 2 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 10 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और रात 8 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि सांतरगाछी-खातीपुरा ट्रेन में 22 कोच होंगे। वहीं टाटानगर-खातीपुरा ट्रेन में 16 कोच होंगे।