{“_id”:”6add1a8f385b4600200760e4″,”slug”:”do-not-give-up-when-adversity-strikes-instead-put-up-a-fight-governor-allahabad-news-c-407-1-ggp1006-22164-2026-10-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”विपत्ति आने पर हार नहीं, संघर्ष करें : राज्यपाल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


फोटो नवाबगंज 02 असम के राज्यपाल नवाबगंज पहुंचे सामाज सेवी की मुलाकात
प्रयागराज प्रवास के दौरान शनिवार की शाम असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य नवाबगंज निवासी वरिष्ठ समाजसेवी अनुपम मिश्र के आवास पर पहुंचे और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
समाजसेवी काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं। जानकारी मिलने वह उनके घर पहुंचे और करीब 45 मिनट रहे। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की विपत्ति आने पर हार नहीं माननी चाहिए बल्कि संघर्ष करना चाहिए।
काफी दिनों बाद राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने यहां के लोगों से मिलकर गौरवान्वित महसूस किया। यहां पर विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, श्री प्रकाश द्विवेदी (छोटे महाराज), अमरजीत कुशवाहा, राम आसरे सरोज, राघवेंद्र सिंह, राजेश मौर्य, गयासुद्दीन, एसीपी सोरांव श्यामजीत प्रमिला सिंह आदि रहे।