{“_id”:”6adb708149f537d52e05243d”,”slug”:”mlc-elections-60-80-voter-turnout-for-the-teachers-constituency-and-39-81-for-the-graduates-constituency-2026-10-23″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर 60.80 और स्नातक सीट पर 39.81 प्रतिशत मतदान, नौ जिलों में डाले वोट; इस दिन नतीजे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


मतदान केंद्र पर पर्ची बनवाते मतदाता।
– फोटो : अमर उजाला
मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक व स्नातक एमएलसी सीटों के लिए शुक्रवार को दोनों मंडलों के नौ जिलों में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। दोनों सीटों के 18 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। मतदान केंद्रों से मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में बने स्ट्रांग रूम में रखवाया गया। मतगणना 27 अक्तूबर को होगी।
इस चुनाव में 2020 के मुकाबले मतदान प्रतिशत में थोड़ी कमी आई। सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक हुए मतदान में शिक्षक सीट पर 60.80 प्रतिशत और स्नातक सीट पर 39.81 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि 2020 में हुए चुनाव में शिक्षक सीट पर 62.60 प्रतिशत और स्नातक सीट पर 42.86 प्रतिशत मतदान हुआ था।