{“_id”:”6add0669c2c586f80802b519″,”slug”:”a-huge-jyoti-yatra-was-held-in-bilsanda-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-171858-2026-10-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Pilibhit News: बिलसंडा में धूमधाम से निकाली गई विशाल ज्योति यात्रा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


बिलसंडा में निकली ज्योति यात्रा में झाकी । संवाद
– फोटो : Social Media
बिलसंडा। नगर में शुक्रवार की देर शाम को विशाल ज्योति यात्रा निकाली गई। यात्रा में मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा देवीस्थान मंदिर से शुरू होकर मोहल्ला हाथीखाना, कॉलेज रोड, थाना रोड, मैन मार्केट, गोला रोड होती हुई वापस देवी स्थान मंदिर पर संपन्न हुई। यात्रा में कलाकारों ने करतब दिखाए। हनुमान, जामवंत के स्वरूप की झांकिया भी आकर्षण का केंद्र रहीं। ज्योति यात्रा का नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। चेयरमैन डीके गुप्ता ने अपने आवास पर यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत कर जलपान कराया। व्यवस्था के आयोजक देवदत्त सक्सेना, अवनीश जायसवाल, रमेश जायसवाल, राजीव गुप्ता, अनिल गुप्ता, विकास जायसवाल आदि मौजूद रहे। यात्रा के पश्चात कन्याभोज कराया गया। नगर वासियों में प्रसाद वितरण कराया गया। संवाद