{“_id”:”6adce987788b7c934e0460a4″,”slug”:”up-jalalabad-food-adulteration-fennel-seized-paint-colour-90-quintal-2026-10-24″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: 10 लाख की मिलावटी 90 क्विंटल सौंफ सीज, पुताई वाले हरे रंग से रंगने का आरोप; 15 टीमों की छापेमारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


90 क्विंटल सौंफ सीज
– फोटो : अमर उजाला
खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की 15 अंतरजनपदीय टीमों ने यूपी के जलालाबाद में बड़ी कार्रवाई की। टीमों ने सौंफ के छह नमूने लेने के साथ करीब 10 लाख रुपये की 90.93 क्विंटल सौंफ सीज की। सौंफ को स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक रंग से रंगा जा रहा था। वहां काम कर रहे मजदूरों ने पुताई में इस्तेमाल होने वाले रंग को इस्तेमाल किए जाने की बात बताई है।