{“_id”:”6add900447e8149c2c014210″,”slug”:”electricity-theft-rampant-line-losses-persist-at-four-substations-in-bareilly-2026-10-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बरेली में बिजली चोरी बेलगाम: चार उपकेंद्रों पर नहीं थमा लाइन लॉस, अब चार नए भी चपेट में आए”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


शहर के कई इलाकों में लाइन लॉस बढ़ा।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बरेली में बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत निगम की ओर से चलाया जा रहा अभियान नाकाम साबित हो रहा है। आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। विद्युत निगम की ओर से लाइन लॉस वाले इलाके नए सिरे से चिह्नित किए गए तो पता लगा कि पहले से चिह्नित चार उपकेंद्रों पर बिजली चोरी थमी नहीं, जबकि चार नए उपकेंद्र भी इस समस्या की चपेट में आ गए हैं। इससे निगम की कार्रवाई और लाइन लॉस कम करने की रणनीति पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विद्युत निगम की ओर से लाइन लॉस कम करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत संदिग्ध कनेक्शनों की जांच, बिजली चोरी पकड़ने के लिए छापेमारी और बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद महानगर उपकेंद्र से पोषित महानगर प्रथम, महानगर द्वितीय और तुलाशेरपुर फीडर पर लाइन लॉस बढ़ रहा है।
कुतुबखाना, सुभाषनगर, हरूनगला, पुराना शहर और शाहदाना उपकेंद्र से पोषित फीडरों पर भी 30 फीसदी तक लाइन लॉस बीते कई वर्षों से बरकरार है। अब किला के फूटा दरवाजा, बाजार संदल खां फीडर भी इसकी चपेट में आ गए हैं। जांच में यहां 20-25 प्रतिशत लाइन लॉस सामने आया है।









