{“_id”:”6add3986af4cd446fc06d604″,”slug”:”kanpur-rehabilitation-center-case-accused-had-also-pressured-students-mother-to-engage-in-relationship-2026-10-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कानपुर पुनर्वास केंद्र कांड: आरोपी ने छात्र की मां को किया था ब्लैकमेल, शारीरिक संबंध बनाने का बनाया था दबाव”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


कानपुर पुनर्वास केंद्र कांड
– फोटो : amar ujala
कानपुर में काकादेव स्थित पुनर्वास केंद्र में किशोरी और उसके साथी का अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोपी विपिन शातिर दिमाग है। वहीं, पुलिस की जांच में अश्लील वीडियो में नजर आए मानसिक बीमार साथी की वर्तमान उम्र 22 साल निकली है। जांच में पता चला कि विपिन ने बेटे का अश्लील वीडियो दिखाकर उसकी विधवा मां पर भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला था।
काकादेव इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार शाम विपिन को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है। काकादेव पुलिस ने बताया कि वीडियो हाथ आने के बाद विपिन ने मानसिक बीमार युवक की मां को सबसे पहले उसका वीडियो भेजकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला था। युवक की मां काकादेव के उसी पुनर्वास केंद्र में ही नौकरी करती थी।