{“_id”:”6ade1b2609c97dd29008821f”,”slug”:”lucknow-needing-money-to-go-on-a-trip-with-his-girlfriend-he-plotted-his-own-kidnapping-this-is-how-it-unfo-2026-10-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”लखनऊ: प्रेमिका के साथ घूमने जाने के लिए थी पैसों की जरूरत, रची खुद के अपहरण की साजिश; ऐसे हुआ खुलासा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


छात्र ने रची खुद की अपहरण की साजिश।
– फोटो : अमर उजाला।
लखनऊ के पारा इलाके में नीट की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय किशोर ने प्रेमिका के साथ घूमने और मौज-मस्ती करने के लिए अपने ही अपहरण की झूठी साजिश रच डाली। उसने अपने मोबाइल से मामा और एक महिला रिश्तेदार के व्हाट्सएप पर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने के संदेश भेजे। रकम नहीं देने पर जान से मारने और चेन्नई के जंगलों में शव तलाशने की धमकी भी दी। किशोर पहले ही ऑनलाइन गेम और सट्टे में 50 हजार रुपये से अधिक गंवा चुका था। घरवालों से पैसे नहीं मिलने पर उसने परिजनों को भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल करने की योजना बनाई। हालांकि, पुलिस की सर्विलांस टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर उसे सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में उसने खुद ही अपहरण की झूठी कहानी गढ़ने की बात स्वीकार की।
डीसीपी पश्चिमी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, 20 अक्टूबर को किशोर की मां ने बेटे के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने की शिकायत पारा थाने में दर्ज कराई थी। किशोर के पिता दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं। वह आलमबाग स्थित आकाश इंस्टीट्यूट से दो साल से नीट की तैयारी कर रहा था और पारा की जेएस सिटी कॉलोनी में किराये के कमरे में रहता था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।इसी बीच किशोर के मोबाइल नंबर से उसके मामा और एक महिला रिश्तेदार के व्हाट्सएप पर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने के संदेश पहुंचे। रकम नहीं देने पर हत्या करने और चेन्नई के जंगलों में शव तलाशने जैसी धमकियां दी गईं। मामला गंभीर होने पर पुलिस अधिकारियों ने सर्विलांस सेल की मदद से जांच शुरू कराई। तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर पुलिस किशोर तक पहुंच गई और उसे सकुशल बरामद कर लिया।