मझोला। मझोला के ग्राम भरापचपेड़ा में रविवार शाम फरमान की छप्परपोश पशुशाला में भीषण आग लग गई। आग से पूरी पशुशाला जलकर राख हो गई।
आग लगने के बाद पशुशाला में मौजूद जानवर घबराकर बाहर भाग निकले, जिससे उनकी जान बच गई। पशुशाला से आग की लपटें उठती देख परिवार और आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। बिरहनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका, हालांकि तब तक पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है।संवाद

