{“_id”:”6adde4b09dee87933b03ecd1″,”slug”:”family-members-cut-the-deceased-woman-hair-to-sell-it-in-pilibhit-2026-10-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”शर्मनाक: परिजनों ने बेचने के लिए मृतका के बाल काटे, अंतिम संस्कार से पहले हुआ हंगामा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


यह प्रतीकात्मक तस्वीर एआई से निर्मित है।
– फोटो : AI
विस्तार
पीलीभीत के बीसलपुर नगर के मोहल्ला दुबे में एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार से पहले उसके बाल काटने पर विवाद हो गया। बाल कटे देखकर मायके वाले भड़क गए। उन्होंने मृतका के परिजनों से नाराजगी जताते हुए अंतिम संस्कार में शामिल होने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, वे रिश्तेदारी खत्म करने की बात कर वापस चले गए। इस घटना की पूरे मोहल्ले में दिनभर चर्चा होती रही।
जानकारी के मुताबिक मोहल्ला दुबे निवासी एक वृद्ध महिला की शनिवार सुबह मौत हो गई थी। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान मृतका के सिर के बाल काट लिए गए। बाल काटे जाने की जानकारी मिलने पर मोहल्ले के कुछ लोग, मृतका के मायके वाले और अन्य रिश्तेदार वहां पहुंच गए। मायके वालों के अनुसार अंतिम दर्शन के दौरान उनकी नजर मृतका के कटे हुए बालों पर पड़ी तो उन्होंने परिजनों से इसकी वजह पूछी।
बेचने के लिए काटे बाल
तब पता लगा कि बेचने के लिए वृद्धा के बाल काटे गए थे। वास्तविकता सामने आने पर मायका पक्ष के लोग नाराज हो गए और मृतका के परिजनों को खरी-खोटी सुनाई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी कहासुनी हुई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। अंतिम संस्कार छोड़कर चले गए। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।








