{“_id”:”6adf422facacfc747d0a3627″,”slug”:”woman-dies-from-electric-shock-while-cleaning-her-home-2026-10-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बरेली: घर में साफ-सफाई कर रही महिला की करंट से मौत, दिवाली से पहले परिवार में पसरा मातम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


मृतका के परिवार की महिलाएं
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली जिले में दिवाली की तैयारी के बीच बहेड़ी क्षेत्र के शकरस गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर की साफ-सफाई कर रही 26 वर्षीय स्वाति की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।
परिजन के अनुसार, सोमवार दोपहर स्वाति घर की सफाई कर रही थीं। इसी दौरान घर में लगे बिजली के तार में अचानक करंट आ गया। स्वाति उसकी चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन आनन-फानन उन्हें बहेड़ी के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
स्वाति के दो मासूम बच्चे हैं। बड़ा बेटा दक्ष (7 वर्ष) और छोटा बेटा लक्ष्य (4 वर्ष) है। दोनों बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि महिला की करंट लगने से मौत हुई है। शव का पंचनामा भर गया है।





