अमर उजाला फाउंडेशन : प्रयागराज में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में दिखा विद्यार्थियों का उत्साह – Amar Ujala Foundation Students Show Great Enthusiasm For The Atul Maheshwari Scholarship Examination


Amar Ujala Foundation Students show great enthusiasm for the Atul Maheshwari Scholarship Examination

प्रयागराज में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देते विद्यार्थी।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने दो पालियों में परीक्षा दी। परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों में उत्साह नजर आया। प्रयागराज में कुल 1806 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था।


केपी इंटर कॉलेज में परीक्षा आयोजित की गई। हाईस्कूल के विद्यार्थियों की परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे तक हुई। वहीं, इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों ने दोपहर दो से 3:30 बजे तक परीक्षा दी। कॉलेज में नौवीं-10वीं के 875 और 11वीं-12वीं के 931 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा के आयोजन में कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.योगेंद्र सिंह, शारीरिक शिक्षक उमेश खरे, राजेंद्र प्रसाद समेत शिक्षकों का सहयोग रहा।

छात्रवृत्ति मिली तो लैपटॉप के साथ ब्रेल लिपि की किताबें भी खरीदूंगा

प्रयागराज। मेहनत और पक्के इरादों के दम पर अपनी राह बनाने निकले प्रतापगढ़ के अभय राज यादव बांदा स्थित स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित इंटर कॉलेज में अध्ययनरत हैं। उनके पिता धर्मेंद्र कुमार यादव पेशे से किसान हैं। अभय ने बताया कि अगर उन्हें छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) मिलती है तो वह सबसे पहले एक लैपटॉप खरीदेंगे, जिससे उन्हें डिजिटल शिक्षण सामग्री जुटाने और उच्च अध्ययन करने में बड़ी सहूलियत होगी। इसके साथ ही वह ब्रेल लिपि की उच्च स्तरीय किताबें भी खरीदेंगे, ताकि उनकी पढ़ाई में दृष्टिबाधिता के कारण किसी तरह की बाधा न आए और वह अपने जीवन के लक्ष्य की ओर मजबूती से आगे बढ़ सकें।



Source link

About The Author

Leave a Comment