Bareilly News:17 प्रत्याशियों की किस्मत का आज होगा फैसला, आठ टेबलों पर गिने जाएंगे वोट – The Fate Of 17 Candidates Will Be Decided Today; Votes Will Be Counted Across Eight Tables

शिक्षक एमएलसी चुनाव : 35 हजार से अधिक मतपत्रों की होगी गिनती, समर्थक 100 मीटर दूर रहेंगे, हुई बैरिकेडिंग बरेली। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना के लिए प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। मंगलवार को संजय कम्युनिटी हॉल में बने मतगणना स्थल पर दोनों मंडलों के नौ जिलों के मतों की गिनती होगी।…


शिक्षक एमएलसी चुनाव : 35 हजार से अधिक मतपत्रों की होगी गिनती, समर्थक 100 मीटर दूर रहेंगे, हुई बैरिकेडिंग

बरेली। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना के लिए प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। मंगलवार को संजय कम्युनिटी हॉल में बने मतगणना स्थल पर दोनों मंडलों के नौ जिलों के मतों की गिनती होगी। देर रात तक 17 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा।

शिक्षक एमएलसी निर्वाचन के लिए 23 अक्तूबर को 105 बूथों पर मतदान हुआ था। इसमें दोनों मंडलों के 46 हजार से ज्यादा मतदाताओं में से 35,146 यानी 73.69 फीसदी ने मताधिकार का प्रयोग किया था। प्रशासन ने मतदान के बाद सभी मतपेटिकाओं को सुरक्षा के साथ संजय कम्युनिटी हॉल के स्ट्रांग रूम में रखवाया। यहां 27 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी।

मंडलायुक्त शंभू कुमार के मुताबिक, मतों की गिनती के लिए आठ टेबलों की व्यवस्था कराई गई है। प्रत्येक पर माइक्रो ऑब्जर्बर, सुपरवाइजर, दो सहायक कर्मी तैनात रहेंगे। दो पालियों में कर्मियों की ड्यूटी लगी है।

पहली शिफ्ट सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक और दूसरी शिफ्ट शाम चार बजे से रात 12 बजे तक रहेगी। प्रत्येक शिफ्ट में टेबल पर मौजूद कर्मियों के अलावा चतुर्थ श्रेणी समेत कुल 55 कर्मचारी रहेंगे।

सुबह से शाम तक तैयारियों में जुटे रहे अफसर

सोमवार को मतगणना स्थल पर सुबह से ही पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा। बैरिकेडिंग, सेफ हाउस व्यवस्था, मतगणना टेबल, काउंटिंग के बाद मतपेटी रखने की व्यवस्था करने के साथ ही मत मिक्सिंग पेटी, निरस्त वोट बक्सा समेत अधिकारी, कर्मचारी, प्रत्याशी, एजेंट, रिजर्व कर्मी, पुलिस, पार्किंग अन्य व्यवस्थाएं की गईं। यहां मंडलायुक्त समेत जिलाधिकारी अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य, सीडीओ देवयानी, अपर आयुक्त प्रशासन प्रीति जायसवाल अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

प्रत्याशी समेत उनके आठ एजेंटों को मिलेगा प्रवेश

मंडलायुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर शंभू कुमार के अनुसार, प्रत्याशी अपने आठ-आठ मतगणना एजेंटों के साथ मतगणना स्थल में प्रवेश कर सकेंगे। समर्थकों को मतगणना स्थल से 100 मीटर दूर रहना होगा। परिसर में 15 से अधिक सीसी कैमरे लगाए गए हैं। काउंटिंग एजेंटों, मतगणना कर्मियों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार निर्धारित किए गए हैं। सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।

ये हैं 17 उम्मीदवार

भाजपा से डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, सपा से हाजी दानिश अख्तर, निर्दलीय प्रत्याशियों में संजय कुमार मित्रा, राजेंद्र कुमार गंगवार, रेनू मिश्रा, राज कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, विमलेंद्र कुमार शर्मा, राजीव कुमार, नरेश कुमार शर्मा, रमेश चंद्र, बहार आलम, रोहित अल्ताफ, विद्युत कुमार, डॉ. सुनीत गिरि, नाज रिजवी, नेत्रपाल। ब्यूरो

—

मतगणना के दौरान मिलेगी निर्बाध आपूर्ति

बरेली। एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य अभियंता वितरण एके सिंह और अधीक्षण अभियंता शहर ललित कुमार ने संजय कम्युनिटी हॉल और रामपुर गार्डन उपकेंद्र का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि चुनाव के दौरान बिजली आपूर्ति में किसी तरह की बाधा न आए। इसके लिए उपकेंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और किसी भी तकनीकी खराबी की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। अधीक्षण अभियंता ने स्थानीय उपकेंद्र प्रभारी को निगरानी करने के आदेश भी दिए। संवाद

—–

मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर रहेगा प्रतिबंध

मतगणना कक्ष में मोबाइल फोन या किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। मतगणना कार्मिकों को पहचानपत्र लेकर पहुंचना होगा। ये निर्देश सोमवार को संजय गांधी कमेटी हॉल में मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण में मंडलायुक्त शंभु कुमार ने दिए। कहा, मतगणना लंबी प्रक्रिया है, कार्मिक धैर्य और संयम से कार्य करें।



Source link

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

AF themes

(555) 012-34567, author@email.com

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search