Bareilly News:रामगंगा पुल से महिला ने लगाई छलांग, लापता – Woman Jumps From Ramganga Bridge; Goes Missing

पति के साथ जाते वक्त पैसा चढ़ाने के लिए रुकवाई थी बाइक किसी बात से थी नाराज, एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी भमोरा/बिशारतगंज। पति के साथ बाइक से बरेली जा रही महिला रविवार को दिन में रामगंगा में पैसा चढ़ाते समय पुल से छलांग लगा दी। घटना के बाद से एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस…


पति के साथ जाते वक्त पैसा चढ़ाने के लिए रुकवाई थी बाइक

किसी बात से थी नाराज, एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी

भमोरा/बिशारतगंज। पति के साथ बाइक से बरेली जा रही महिला रविवार को दिन में रामगंगा में पैसा चढ़ाते समय पुल से छलांग लगा दी। घटना के बाद से एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग सका।

पुलिस के अनुसार, भमोरा थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर निवासी अंकुर यादव की शादी 14 फरवरी को फरीदपुर थाना क्षेत्र के घीरपुर नवदिया निवासी अनुराधा के साथ हुई थी। रविवार सुबह अनुराधा और अंकुर बाइक से बरेली जा रहे थे। इसी दौरान बिशारतगंज थाना क्षेत्र के रामगंगा पुल पर अनुराधा ने गंगा में पैसा डालने की बात कहकर बाइक रुकवाई और उस दौरान पुल से छलांग लगा दी। लोगों में चर्चा है कि महिला किसी बात को लेकर नाराज थी।

सूचना पर भमोरा व बिशारतगंज पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल बिशारतगंज होने के कारण यहां की थाना पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने पहुंचकर तलाश की। अनुराधा के भाई आरएस यादव ने बताया कि अनुराधा के मिलने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।

सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम नदी में महिला की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। संवाद

———

नोकझोंक के बाद उठाया आत्मघाती कदम

घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बताया कि जब दोनों दंपती बाइक से जा रहे थे, तब पीछे से आ रहे दुधिया ने बताया कि दोनों में किसी बात को लेकर नोकझोंक हो रही थी। उसके बाद महिला बाइक रुकवाकर नदी में कूद गई।



Source link

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

AF themes

(555) 012-34567, author@email.com

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search