बरेली। जिला जज प्रदीप कुमार सिंह के निर्देश पर जिले के विद्यालयों में ””सुरक्षित बचपन”” विषय पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों के अधिकारों का संरक्षण और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस संबंध में जिला जज ने सोमवार को न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव जया प्रियदर्शनी ने बताया कि विद्यालयों में बच्चों को बाल अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा, अच्छे-बुरे स्पर्श की पहचान और बाल शोषण की रोकथाम की जानकारी दी जाएगी। बाल व साइबर अपराधों के बारे में बताया जाएगा।
बच्चों को सिखाया जाएगा कि किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में वे अपने माता-पिता, शिक्षकों या विश्वसनीय व्यक्ति को जरूर बताएं। अभिभावकों को भी बच्चों की सुरक्षा के प्रति उनकी जिम्मेदारियों के बारे में समझाकर जागरूक किया जाएगा।





