Farrukhabad News:पूर्व विधायक विमल तिवारी के नाम पर मार्ग, तीन चिकित्सकों को स्वास्थ्य प्रहरी सम्मान – Road Named After Former Mla Vimal Tiwari; ‘health Guardian’ (swasthya Prahari) Award Presented To Three Doctors

फर्रुखाबाद। पूर्व विधायक पं. विमल प्रसाद तिवारी की 21वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को श्रद्धांजलि सभा और सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान स्टेट बैंक रोड से नीवाचुअत तिराहे तक मार्ग का नामकरण पं. विमल प्रसाद तिवारी मार्ग के रूप में किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने मार्ग का उद्घाटन किया। कारागार राज्यमंत्री…


फर्रुखाबाद। पूर्व विधायक पं. विमल प्रसाद तिवारी की 21वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को श्रद्धांजलि सभा और सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान स्टेट बैंक रोड से नीवाचुअत तिराहे तक मार्ग का नामकरण पं. विमल प्रसाद तिवारी मार्ग के रूप में किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने मार्ग का उद्घाटन किया।

कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने कहा कि विमल प्रसाद तिवारी का व्यक्तित्व बड़ा था। उनके परिवार और विमल प्रसाद तिवारी के बीच आत्मीय संबंध रहे हैं। राष्ट्रीय कवि शिवओम अंबर ने उनसे जुड़े संस्मरण सुनाए। पालिका अध्यक्ष ने शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लेने की अपील की।

विमल प्रसाद तिवारी स्मृति संस्थान की ओर से बद्री विशाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य रश्मि प्रियदर्शिनी को वर्ष 2026 का प्रमोद चंद्र मिश्र सम्मान दिया गया। डॉ. हरिदत्त द्विवेदी, डॉ. गौरव दीक्षित और डॉ. प्रभात कुमार गुप्ता को स्वास्थ्य प्रहरी सम्मान से नवाजा गया। नगर पालिका के सभासदों को कर्मयोगी सम्मान प्रदान किया गया।

आदेश तिवारी, शिवम अग्निहोत्री, रफी अंसारी, नन्हे पंडित, मीरा सिंह, अतुल शंकर दुबे, अनीता बाजपेई, रोली सक्सेना, मुकेश सक्सेना, क्रांति पांडेय, कार्तिकेय तिवारी, सदानंद शुक्ला, विजय मिश्रा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वैभव सोमवंशी ने किया। अखिलेश चंद्र अग्निहोत्री ने अतिथियों का स्वागत किया। राज्यमंत्री सुरेश राही ने पूर्व विधायक के आवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।



Source link

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

AF themes

(555) 012-34567, author@email.com

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search