{“_id”:”6adfa2a21c67fdb6c2061597″,”slug”:”plan-to-remove-encroachment-stuck-with-transfer-of-sdm-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-171993-2026-10-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Pilibhit News: एसडीएम के तबादले से अतिक्रमण हटाने की योजना अटकी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:27 AM IST

बीसलपुर। गौहनिया से बेहटी-बेहटा गांव तक जर्जर सड़क की मरम्मत का काम अतिक्रमण के कारण अटका हुआ है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क की नापजोख के दौरान अतिक्रमण चिह्नित कर कब्जाधारकों को जगह खाली करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। करीब दो सप्ताह पहले तत्कालीन एसडीएम नागेंद्र पांडेय और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के बीच संयुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने पर सहमति बनी थी। अभियान शुरू होने से पहले ही एसडीएम का तबादला हो गया और उनके स्थान पर प्रमेश कुमार ने कार्यभार संभाल लिया। इससे अतिक्रमण हटाने की योजना अधर में लटक गई है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि जल्द ही नए एसडीएम से मिलकर इस संबंध में वार्ता की जाएगी। संवाद







