Prayagraj News:प्रेम विवाह करने वाले युवक की हत्या – Murder Of A Young Man Who Had A Love Marriage

आठ साल पहले प्रेम विवाह करने वाले युवक की हत्या कर दी गई। युवक के परिवारवालों ने बताया कि उसे पार्टी के नाम पर घर से बुलाया गया और फिर उसकी हत्या कर शव घर से तीन किलोमीटर दूर नए व पुराने यमुना पुल के बीच नदी में फेंक दिया गया। मामले में मृतक की…


आठ साल पहले प्रेम विवाह करने वाले युवक की हत्या कर दी गई। युवक के परिवारवालों ने बताया कि उसे पार्टी के नाम पर घर से बुलाया गया और फिर उसकी हत्या कर शव घर से तीन किलोमीटर दूर नए व पुराने यमुना पुल के बीच नदी में फेंक दिया गया।

मामले में मृतक की मां की शिकायत पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने आरोपी साले और चचिया ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले में दो संदिग्ध को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। नामजद आरोपियों की तलाश में दो टीमें बनाई गई है।

औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत लवायन कला निवासी धीरज कुमार उर्फ डब्लू (28) पुत्र करम चंद्र निषाद मालवाहक चलाने का काम करता था। दो भाइयों में बड़ा धीरज रविवार शाम को पार्टी के नाम पर घर से बाइक और मोबाइल फोन लेकर निकला था। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा।

युवक की मां बेला देवी की ओर से दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया कि आठ साल पहले घर के सामने रहने वाली सुनीता से उसका प्रेम विवाह हुआ था। आरोप है कि इसके बाद से सुनीता के परिवार वाले विवाद करते थे।

कई बार इसे लेकर पूर्व में मारपीट भी हो चुकी है। आरोप है कि रविवार शाम को उसके चचिया ससुर रज्जन कुमार व सज्जन कुमार पुत्र मक्खन लाल व साला सोनू उर्फ पंक्षी पुत्र खिन्नी लाल व अज्ञात उसे घर ले गए और उसकी हत्या कर दी।

रात में घर नहीं आने पर सोमवार सुबह परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की तो घर से 200 मीटर दूर सड़क पर खून का धब्बा देखकर उन्हें शक हुआ।

शक होने पर जब वह उसकी ससुराल पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए औद्योगिक क्षेत्र पुलिस से शिकायत की। इसके पुलिस ने धीरज की तलाश शुरू की लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला।

फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। शाम को नैनी पुलिस को नए यमुना पुल व पुराने यमुना पुल के बीच में नदी में उतराया शव मिला। नैनी पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम हाउस भेजते हुए औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस परिवार वालों को लेकर मोर्चरी पहुंची तो उसकी पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने धीरज की मां की शिकायती पत्र पर चचिया ससुर रज्जन कुमार व सज्जन कुमार पुत्र मक्खन लाल व साला सोनू उर्फ पंक्षी पुत्र खिन्नी लाल व अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

युवक का शव नदी में उतराया मिला था। मां की शिकायत पर चचिया ससुर व साले के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में टीम बनाई गई है। परिजनों के अनुसार प्रेम विवाह से नाराज होकर घटना को अंजाम दिया गया है। दो संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। -विजय आनंद, एडीसीपी यमुनापार

कई बार हो चुका है विवाद

धीरज का शव सोमवार शाम मिलने के बाद ससुराल वालों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। गांव वालों ने बताया कि इसके पूर्व भी धीरज व उसके ससुराल वालों के बीच कई बार विवाद हो चुका है। रिंग रोड चौराहे के पास छह माह पहले धीरज की उसके चचिया ससुर ने पिटाई की थी। चार माह पहले धीरज ने अपने चचिया ससुर पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया था।

धीरज की लव मैरिज के बाद से उसके ससुराल वाले यहां अधिक नहीं रहते थे। कुछ माह से स्थिति काफी सामान्य हो गई थी। ऐसे में अचानक हुई धीरज की हत्या से गांव वाले काफी आशंकित है। मृतक की तीन बहनों की शादी हो चुकी है। छोटा भाई समीर है।

पार्टी लवायन में, शव तीन किलोमीटर दूर नदी में

पुलिस की जांच के दौरान सड़क पर खून के धब्बे मिले थे। यदि गांव के पास सड़क पर खून पड़ा मिला तो उसे तीन किलोमीटर दूर यमुना के कछार में कैसे लाया गया। उसकी बाइक व मोबाइल फोन भी पुलिस को नहीं मिली है। जिस स्थान पर धीरज का शव मिला, उसके आसपास पुलिस को जांच में कुछ भी नहीं मिला है।

साथ ही खून मिलने वाले स्थान पर भी कुछ नहीं मिला है। सूत्रों के अनुसार, जिनपर आरोप लगाया गया है, वहीं सुबह घटना को लेकर हल्ला होने के बाद घर से भागे थे। पूरी रात वह अपने घर पर ही थे। रात में धीरज के परिजनों ने उसकी तलाश नहीं की, इसे लेकर भी पुलिस जांच में जुटी है। धीरज रात में किसके साथ पार्टी करने गया था। यह भी अभी तक स्पष्ट नहीं हो का है। हालांकि पुलिस आरोपियों व मृतक के मोबाइल लोकेशन की जांच कर रही है।

नैनी। औद्योगिक क्षेत्र थाना के लवायन में युवक के हत्या की सूचना पर शव की तलाश करती पुलिस व फारे

नैनी। औद्योगिक क्षेत्र थाना के लवायन में युवक के हत्या की सूचना पर शव की तलाश करती पुलिस व फारे

नैनी। औद्योगिक क्षेत्र थाना के लवायन में युवक के हत्या की सूचना पर शव की तलाश करती पुलिस व फारे

नैनी। औद्योगिक क्षेत्र थाना के लवायन में युवक के हत्या की सूचना पर शव की तलाश करती पुलिस व फारे

नैनी। औद्योगिक क्षेत्र थाना के लवायन में युवक के हत्या की सूचना पर शव की तलाश करती पुलिस व फारे

नैनी। औद्योगिक क्षेत्र थाना के लवायन में युवक के हत्या की सूचना पर शव की तलाश करती पुलिस व फारे



Source link

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

AF themes

(555) 012-34567, author@email.com

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search