{“_id”:”6ae0111a9fec5ead360aebf6″,”slug”:”car-lost-control-and-fell-into-pond-in-sitapur-three-people-died-2026-10-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सीतापुर: अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी कार, डूबने से तीन लोगों की मौत, घायल बेटे को लेने जा रहे थे परिजन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


घटनास्थल के पास सीसीटीवी में दिखी थी कार, इसके बाद तलाश हुई थी तेज।
– फोटो : CCTV
विस्तार
यूपी के सीतापुर में कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। पानी में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई। ये लोग सिधौली से बहराइच जाने को निकले थे। रास्ते में कमलापुर के पंचपीर गांव स्थित तालाब के पास हादसा हो गया।
मृतकों की पहचान राकेश चौरसिया, रामेंद्र सिंह और सतीश निर्मल के रूप में हुई। तीनों रविवार देर शाम ऑल्टो कार (यूपी 32 ईई 4038) से निकले थे। राकेश चौरसिया दुर्घटना में घायल अपने बेटे को लेने चहलारी पुल, बहराइच जा रहे थे।
वहां न पहुंचने पर परिजनों ने तीनों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से कार बाहर निकलवाई। तीनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।






