कानपुर:22 राज्यों के 90 से अधिक शिल्पकारों ने प्रस्तुत किए उत्पाद, क्राफ्ट्सरूट्स प्रदर्शनी का हुआ समापन – Kanpur: Craftsroots Exhibition Concludes; Over 90 Artisans From 22 States Showcased Their Products

{“_id”:”6ae0ec0d79f46913e900d21d”,”slug”:”kanpur-craftsroots-exhibition-concludes-over-90-artisans-from-22-states-showcased-their-products-2026-10-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कानपुर: 22 राज्यों के 90 से अधिक शिल्पकारों ने प्रस्तुत किए उत्पाद, क्राफ्ट्सरूट्स प्रदर्शनी का हुआ समापन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} क्राफ्टरूट्स प्रदर्शनी के अंतिम दिन खरीदारी करते ग्राहक – फोटो : अमर उजाला चुन्नीगंज स्थित कन्वेंशन सेंटर में 23 अक्तूबर से आयोजित क्राफ्ट्सरूट्स हस्तशिल्प प्रदर्शनी का मंगलवार देर रात समापन हो गया। अंतिम दिन…


Kanpur: Craftsroots exhibition concludes; over 90 artisans from 22 states showcased their products

क्राफ्टरूट्स प्रदर्शनी के अंतिम दिन खरीदारी करते ग्राहक
– फोटो : अमर उजाला

चुन्नीगंज स्थित कन्वेंशन सेंटर में 23 अक्तूबर से आयोजित क्राफ्ट्सरूट्स हस्तशिल्प प्रदर्शनी का मंगलवार देर रात समापन हो गया। अंतिम दिन भी बड़ी संख्या में शहरवासी प्रदर्शनी देखने और हस्तनिर्मित उत्पादों की खरीदारी करने पहुंचे। प्रदर्शनी में देश के 22 राज्यों के 90 से अधिक शिल्पकारों ने हिस्सा लिया।




प्रदर्शनी में अलग-अलग राज्यों की पारंपरिक हस्तकलाओं, लोककलाओं और हस्तनिर्मित उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। शिल्पकारों ने अपने हुनर और पारंपरिक तकनीकों के जरिये भारतीय संस्कृति की विविधता को सामने रखा। आयोजन का उद्देश्य कारीगरों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ उनके उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाना और पारंपरिक हस्तशिल्प को बढ़ावा देना था। समापन अवसर पर सीएसजेएमयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्या डॉ. वंदना पाठक सहित शहर के कई प्रबुद्धजन मौजूद रहे।



Source link

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *