Pilibhit News:चुनाव से पहले बिलसंडा और बीसलपुर में बनेंगे डेढ़ करोड़ से हेलीपैड – Helipads Worth Rs 15 Million Will Be Built In Bilsanda And Bisalpur Before The Elections

पीलीभीत। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जिले में हवाई उड़ानों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी है। बिलसंडा और बीसलपुर में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से हेलीपैड बनाए जाएंगे। आने वाले विधानसभा चुनाव में इनका खासा उपयोग होने की संभावना है, चुनाव प्रचार के दौरान देश और प्रदेश के बड़े नेता हेलिकॉप्टर से…


पीलीभीत। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जिले में हवाई उड़ानों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी है। बिलसंडा और बीसलपुर में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से हेलीपैड बनाए जाएंगे। आने वाले विधानसभा चुनाव में इनका खासा उपयोग होने की संभावना है, चुनाव प्रचार के दौरान देश और प्रदेश के बड़े नेता हेलिकॉप्टर से जिले में पहुंच सकेंगे। लोक निर्माण विभाग ने जिले में पांच स्थानों पर हेलीपैड बनाने का प्रस्ताव भेजा था, जिनमें दो को मंजूरी मिल गई है।

हेलीपैड निर्माण को मंजूरी मिलने के बाद अब लोक निर्माण विभाग टेंडर प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी में जुटा है। प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे क्षेत्र में हेलिकॉप्टर उतारने और उड़ान भरने के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध हो सकेंगे। पीडब्लूडी को अस्थायी हेलीपैड बनाने के लिए मशक्कत नही करनी पड़ेगी। आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों, वरिष्ठ नेताओं व प्रमुख पदाधिकारियों की जनसभाएं जिले में होती हैं। ऐसे में हेलीपैड बनने से नेताओं के आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। दोनों हेलीपैड बनाने में लगभग डेढ़ करोड़ रूपये का खर्च आएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार जैन ने बताया कि पूर्व में विभाग की ओर से पांच हेलीपैड बनाने की योजना का प्रस्ताव गया था जिसमें मुख्य तौर पर दो हेलीपैड बीसलपुूर तहसील में स्वीकृत हुए हैं। जबकि ललौरीखेड़ा, बरखेड़ा व पूरनपुर के हेलीपैड को स्वीकृति नहीं मिली है। स्वीकृत हेलीपैड बनाने के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।



Source link

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

AF themes

(555) 012-34567, author@email.com

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search