Prayagraj News:मंडलीय एथलेटिक्स में प्रयागराज ओवरऑल चैंपियन, कौशाम्बी उप विजेता – Prayagraj Overall Champion, Kaushambi Runner-up In Divisional Athletics

मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में मंगलवार को 70वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रयागराज के खिलाड़ियों ने कुल 586 अंक अर्जित कर ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। कौशाम्बी उपविजेता रहा और फतेहपुर तीसरे स्थान पर रहा। प्रयागराज की प्राची वर्मा ने अंडर-19 बालिका वर्ग में 400, 800 व 1500 मीटर दौड़ में…


मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में मंगलवार को 70वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रयागराज के खिलाड़ियों ने कुल 586 अंक अर्जित कर ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। कौशाम्बी उपविजेता रहा और फतेहपुर तीसरे स्थान पर रहा। प्रयागराज की प्राची वर्मा ने अंडर-19 बालिका वर्ग में 400, 800 व 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रयागराज ने सभी छह वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का समापन संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. बृजेश मिश्रा ने किया।

कौशाम्बी ने प्रतियोगिता में उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। फतेहपुर तीसरे स्थान पर रहा। विभिन्न वर्गों में कौशाम्बी और प्रतापगढ़ ने भी कुछ स्थानों पर दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। समापन समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्रधानाचार्य व शिक्षक उपस्थित रहे। इस अवसर पर रंजना सिंह, रवींद्र मिश्र, राजपाल यादव, अखिल अब्बास रिजवी, हरिलाल, मुकेश सिंह, अरुण पांडेय, भीम व राजकुमार आदि मौजूद रहे।



Source link

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

AF themes

(555) 012-34567, author@email.com

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search