बदायूं में भाजपा को झटका:दो पूर्व विधायक सपा में शामिल, लखनऊ में अखिलेश यादव की मौजूदगी में ली सदस्यता – Two Former Mlas Have Left The Bjp And Joined The Samajwadi Party In Budaun

{“_id”:”6ae03aa7159d1f51ea02304d”,”slug”:”two-former-mlas-have-left-the-bjp-and-joined-the-samajwadi-party-in-budaun-2026-10-27″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बदायूं में भाजपा को झटका: दो पूर्व विधायक सपा में शामिल, लखनऊ में अखिलेश यादव की मौजूदगी में ली सदस्यता”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} अखिलेश यादव के साथ सपा नेता – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार बदायूं के बिसौली और दातागंज में भाजपा को झटका लगा है। बसपा से विधायक रहे सिनोद शाक्य भाजपा…


Two former MLAs have left the BJP and joined the Samajwadi Party in Budaun

अखिलेश यादव के साथ सपा नेता
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के बिसौली और दातागंज में भाजपा को झटका लगा है। बसपा से विधायक रहे सिनोद शाक्य भाजपा को छोड़ फिर सपा में शामिल हो गए, वह पहले सपा को छोड़ कर भाजपा में आए थे। जबकि बिसौली से भाजपा के विधायक रहे कुशाग्र सागर ने हाल ही में भाजपा से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी का दामन थामा है। दोनों नेताओं के साथ म्याऊं के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि केसी शाक्य ने भी सोमवार को लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की।


सिनोद शाक्य की शाक्य समाज में अच्छी पकड़ मानी जाती है, जबकि कुशाग्र सागर का बिसौली क्षेत्र में अपना राजनीतिक आधार है। ऐसे में दोनों नेताओं के पाला बदलने से दातागंज और बिसौली विधानसभा क्षेत्रों में नए सियासी समीकरण बनने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इसका चुनावी असर कितना होगा, यह उनके समर्थकों की सक्रियता और स्थानीय स्तर पर मतदाताओं के रुख पर निर्भर करेगा। 

आबिद राजा और आशीष यादव को एक मंच पर लाए शिवपाल 

सपा ने संगठन की मजबूती के लिए अपने दो कद्दावर नेताओं के बीच सुलह कराई है। साथ ही बदायूं की राजनीति में संदेश दिया है कि नेताओं में अब कोई मतभेद नहीं है। लखनऊ में रविवार को शिवपाल यादव ने अपने आवास पर बदायूं के पूर्व मंत्री आबिद रजा और सपा के जिलाध्यक्ष आशीष यादव के बीच सुलह कराने की तस्वीरें सामने आई हैं।



Source link

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

AF themes

(555) 012-34567, author@email.com

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search