शिक्षक एमएलसी चुनाव:बरेली में मतगणना आज, आठ टेबलों पर गिने जाएंगे वोट, सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी – Teacher Mlc Election Counting In Bareilly Tomorrow

{“_id”:”6adf1a196dfe3316c30c5a0d”,”slug”:”teacher-mlc-election-counting-in-bareilly-tomorrow-2026-10-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”शिक्षक एमएलसी चुनाव: बरेली में मतगणना आज, आठ टेबलों पर गिने जाएंगे वोट, सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} मतगणना स्थल पर की गई व्यवस्थाएं – फोटो : अमर उजाला विस्तार बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना मंगलवार को संजय गांधी मेमोरियल सेंटर में होगी। आठ मतगणना टेबल और एक रिटर्निंग…


Teacher MLC election counting in Bareilly tomorrow

मतगणना स्थल पर की गई व्यवस्थाएं
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना मंगलवार को संजय गांधी मेमोरियल सेंटर में होगी। आठ मतगणना टेबल और एक रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) टेबल समेत कुल नौ टेबलों पर मतगणना की व्यवस्था की गई है। करीब 35 हजार मतपत्रों की गिनती के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी दो शिफ्टों में लगाई गई है। चुनाव में 17 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। 23 अक्तूबर को हुए मतदान में मंडल के 73.69 प्रतिशत यानि 35146 मतदाताओं ने वोट डाले थे। 


प्रत्याशी और आठ एजेंटों को प्रवेश

मंडलायुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर शंभू कुमार के अनुसार, प्रत्याशी अपने आठ-आठ मतगणना एजेंटों के साथ परिसर में प्रवेश कर सकेंगे। समर्थकों को मतगणना स्थल से 100 मीटर दूर रहना होगा। परिसर में 15 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। काउंटिंग एजेंटों और मतगणना कर्मियों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार निर्धारित किए गए हैं।

सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। मतगणना कर्मियों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया है। मतगणना राउंडवार निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार कराई जाएगी। जीतने वाले प्रत्याशियों को जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी।



Source link

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

AF themes

(555) 012-34567, author@email.com

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search