07:18 AM, 27-Oct-2026
सात शहरों में होगी गिनती
लखनऊ स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रः स्नातक सीट की मतगणना रमाबाई रैली स्थल, वाराणसी स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन वाराणसी, आगरा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति आगरा, मेरठ स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना सरदार वल्लभभाई पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी मोदीपुरम मेरठ , इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज, झांसी में होगी।
07:09 AM, 27-Oct-2026
UP MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी की 11 सीटों पर कुछ देर में शुरू होगी मतगणना, देखें सबसे पहले नतीजे
यूपी में मंगलवार यानी आज 11 विधान परिषद सीटों के लिए वोटों की गिनती होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 5 खंड स्नातक और 6 खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना मंगलवार को प्रातः 8 बजे से लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में होगी।








