Bareilly News:साल के आखिर में भीड़ से बचने के लिए ऑनलाइन जमा करें जीवन प्रमाणपत्र – Submit Your Life Certificate Online To Avoid The Year-end Rush

बरेली। नवंबर और दिसंबर में कोषागार में होने वाली भीड़ और असुविधा से बचने के लिए पेंशनर और पारिवारिक पेंशनर घर बैठे ऑनलाइन जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं। मुख्य कोषाधिकारी शैलेश कुमार ने कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले सभी पेंशनरों से जीवन प्रमाणपत्र ऑनलाइन जमा करने की अपील की है। मुख्य कोषाधिकारी ने…


बरेली। नवंबर और दिसंबर में कोषागार में होने वाली भीड़ और असुविधा से बचने के लिए पेंशनर और पारिवारिक पेंशनर घर बैठे ऑनलाइन जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं। मुख्य कोषाधिकारी शैलेश कुमार ने कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले सभी पेंशनरों से जीवन प्रमाणपत्र ऑनलाइन जमा करने की अपील की है।

मुख्य कोषाधिकारी ने बताया कि पेंशनर jeevanpramaan.gov.in पर या एंड्रॉयड मोबाइल के प्ले स्टोर से Jeevan Pramaan और Aadhaar Face RD एप डाउनलोड करके जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं। इसके लिए ऑपरेटर का आधार प्रमाणीकरण करने के बाद पेंशनर को अपना आधार नंबर, पीपीओ नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।

इसके बाद मोबाइल के फ्रंट कैमरे से चेहरे की तस्वीर लेकर प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। आवेदन पूरा होने पर मिलने वाली यूनिक प्रमाण आईडी को सुरक्षित रखना होगा। किसी पेंशनर को दो पेंशन मिलती हैं तो दूसरी पेंशन के लिए ‘Add New PPO’ विकल्प का इस्तेमाल करना होगा।

कोषागार आने वालों के लिए जरूरी निर्देश

जो पेंशनर व्यक्तिगत रूप से कोषागार कार्यालय में जीवन प्रमाणपत्र जमा करना चाहते हैं, उन्हें दोपहर तीन बजे तक पहुंचना होगा। साथ में बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटो लानी होगी। जीवन प्रमाणपत्र फॉर्म पर अपनी नवीनतम रंगीन फोटो चस्पा करना भी अनिवार्य है। मुख्य कोषाधिकारी ने कहा है कि अगर पेंशनर ने बैंक शाखा बदली है तो ऑनलाइन आवेदन में वही आईएफएससी कोड दर्ज करें, जो पेंशन जारी होने के समय कोषागार में उपलब्ध कराया गया था।



Source link

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

AF themes

(555) 012-34567, author@email.com

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

Search