*बरेली में जनगणना कार्यों कि प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्टर स्थित सभागार में संपन्न हुए।*।

*बरेली*। जनगणना कार्यों को समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मंगलवार को कलेक्टर सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की बैठक में जनगणना की तैयारियों एवं सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण और आमजन तक जानकारी पहुंचाने की व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई जिला अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए की जनगणना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए ताकि कोई भी परिवार इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया से वंचित न रहे।
बैठक में तहसीलों नगर निकायों एवं कैंटोनमेंट बोर्ड में प्रांगण को एवं सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण की स्थिति की समीक्षा की गई अवगत कराया गया की 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना तथा 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2017 तक घर-घर जाकर जनगणना की जाएगी।
इसी दौरान स्वगणना के लिए आमजन को प्रेरित करने प्रगणको एवं सुपरवाइजरों को फोटो युक्त पहचान पत्र जारी करने तथा आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए साथ ही ग्राम पंचायत सचिवालयों में जनगणना हेल्प डेस्क स्थापित करने गांव में मुनादी करने तथा नगर निकायों में कूड़ा वाहनों के माध्यम से जिंगल प्रसारित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिले की सभी तहसीलों नगर निकायों नगर निगम और कैंटोनमेंट बोर्ड में प्रंगणको तथा सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण की स्थिति की जानकारी ली गई जिला अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण और अन्य तैयारीयों में किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतीं जाए ताकि निर्धारित समय सीमा में जनगणना का कार्य सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह अपर नगर मजिस्ट्रेट अविनाश त्रिपाठी नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा समस्त एसीएम उपजिलाधिकारी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों के साथ संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर/.अनुराग सिंह
