फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में रविवार सुबह मानवता को तार-तार करने वाले मामले में अस्पताल सीएमएस डॉ. जगमोहन शर्मा ने तीन वरिष्ठ डॉक्टरों की जांच कमेटी बना दी है। यह कमेटी सात दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद ही दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

मोहम्मदाबाद थाने के मुरहास कन्हैया के सुरेश (40) को 14 अक्तूबर की शाम 4.56 बजे चेहरे पर गंभीर घाव की हालत में एंबुलेंस के ईएमटी अरविंद यादव ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद प्रथम तल के लावारिश वार्ड में शिफ्ट हुए सुरेश की रविवार रात किसी समय फर्श पर मौत हो गई थी। सोमवार सुबह 9.06 बजे ईएमओ डॉ. अमन कुमार ने ने वार्ड में मृत घोषित करके मॉर्चरी में रखवाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी शव सवा घंटे तक फर्श पर ही पड़ा रहा। शव को चीटे नोंचते रहे। डॉक्टरों के अवकाश और वीआईपी ड्यूटी पर होने की वजह से सोमवार को कमेटी नहीं बनाई जा सकी थी।
सीएमएस डॉ. जगमोहन शर्मा ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को तीन सदस्यीय जांच कमेटी बना दी है। इसमें डॉ. नवनीत कुमार, डॉ. प्रभात वर्मा और डॉ. मनोज पांडेय को शामिल किया गया है। डॉ. मनोज पांडेय अवकाश पर होने की वजह से फिलहाल जांच शुरू नहीं हो सकी। कमेटी को सात दिन में रिपोर्ट देनी होगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आग से तीन बीघा खेत की धान की फसल जली
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के गांव किसरोली निवासी शिशुपाल के तीन बीघा धान की फसल में अज्ञात कारणों से मंगलवार देर शाम आग लग गई। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे किसान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक पूरी फसल जल चुकी किसान की फसल जलने से लगभग 35 हजार का नुकसान हुआ थानाध्यक्ष सचिन चौधरी ने किसान की धान की फसल में आग लगी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची कोई तहरीर नहीं मिली है
विधायक ने जसमई उपकेंद्र चालू करने के दिए निर्देश
फर्रुखाबाद। शहर के नवनिर्मित जसमई उपकेंद्र का सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने मंगलवार को निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गर्मी में ही उपकेंद्र को चालू करने के निर्देश दिए गए थे। अभी तक चालू नहीं हो सका। इस पर बताया गया कि रेलवे लाइन के नीचे ने केबल डालने के लिए अनुमति मांगी गई है। अभी अनुमति न मिल पाने से दो फीडरों का निर्माण नहीं हो सका। इस पर विधायक ने कहा कि दिवाली नजदीक है। उन्होंने जल्द ही उपकेंद्र चालू कराने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता नगरीय कालेश्वर चंद आदि मौजूद रहे।
