पीलीभीत:राम के दर से पहले श्रद्धा और आध्यात्म, फिर सीएम योगी ने सुशासन और विकास का दिया संदेश – Cm Yogi Gave The Message Of Good Governance And Development In Pilibhit
{“_id”:”6aeb101e63f0654c77064458″,”slug”:”cm-yogi-gave-the-message-of-good-governance-and-development-in-pilibhit-2026-11-04″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पीलीभीत: राम के दर से पहले श्रद्धा और आध्यात्म, फिर सीएम योगी ने सुशासन और विकास का दिया संदेश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


सीएम योगी आदित्यनाथ
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पीलीभीत जिले के गांव नूरानपुर के गोरक्षपीठ आश्रम स्थित श्री शंकर मंदिर में मंगलवार को श्रीराम कथा महोत्सव के समापन अवसर पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अंदाज पहले पूरी तरह आध्यात्मिक नजर आया। व्यासपीठ को नमन कर उन्होंने करीब 20 मिनट तक भक्तिभाव में डूबकर रामकथा सुनी। इसके बाद जब संबोधन के लिए माइक संभाला तो जयकारों के बीच उनका अंदाज सियासी हो गया।
करीब 25 मिनट के संबोधन में उन्होंने राम मंदिर आंदोलन के संघर्ष से लेकर अयोध्या के बदलते स्वरूप, तुष्टिकरण की राजनीति और सरकार की विकास योजनाओं तक का जिक्र किया। इस तरह रामकथा के मंच से मुख्यमंत्री ने पहले श्रद्धा और अध्यात्म का संदेश दिया, फिर उसी के जरिए विकास और सुशासन का राजनीतिक एजेंडा भी सामने रखा।
मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर दोपहर 12 बजकर एक मिनट पर नूरानपुर पहुंचा। यहां उतरने के बाद उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान संतों और जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर मुख्यमंत्री रामकथा के मंच पर पहुंचे। सबसे पहले व्यासपीठ को नमन किया और कथा व्यास संत अंजनी शरण सहित संतों का अभिवादन किया। इसके बाद करीब 20 मिनट तक कथा श्रवण किया।
दोपहर 12 बजकर 41 मिनट के बाद मुख्यमंत्री ने संबोधन शुरू किया। शुरुआत जय श्रीराम के उद्घोष से हुई, लेकिन धीरे-धीरे संबोधन में सियासी तेवर भी दिखाई देने लगे। उन्होंने अयोध्या में रामभक्तों पर गोली चलने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि कभी रामभक्तों के अयोध्या जाने पर प्रतिबंध था, लेकिन आज उसी अयोध्या में श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा होती है। पांच सौ वर्षों के संघर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रज्वलित होने वाला एक-एक दीप देश और प्रदेश की समृद्धि का आधार बनेगा।
