गोंडा में चर्चित बर्तन कारोबारी विनोद कुमार साहनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

54 दिन से फरार चल रहे मुख्य नामजद आरोपी आलोक सिंह उर्फ आकाश सिंह को परसपुर पुलिस ने गोंडा कचहरी गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा (आलाकत्ल) भी बरामद किया गया है।
गोंडा में इस चर्चित हत्याकांड को लेकर गिरफ्तारी के बाद फिर चर्चा तेज। गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण
