{“_id”:”6aeb20366daa5a6306016510″,”slug”:”young-man-held-teenager-hostage-and-exploited-her-in-bareilly-2026-11-04″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बरेली: मंदिर जा रही किशोरी को युवक ने पकड़ा, कमरे में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बरेली के शाही थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के युवक ने किशोरी को रास्ते से पकड़कर बंधक बनाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे किशोरी मंदिर में पूजा करने जा रही थी। इसी दौरान गांव के युवक मुकेश ने उसे रास्ते में रोक लिया। मुकेश किशोरी को जबरन अपने घेर में ले गया। आरोप है कि वहां उसने किशोरी को एक कमरे में बंद कर दिया। युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर पीटा। इसके बाद आरोपी कमरे को बाहर से कुंडी लगाकर भाग गया। किशोरी के शोर मचाने पर पड़ोस में रहने वाले उसके मामा और मामी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कुंडी खोलकर किशोरी को बाहर निकाला।
Notifications