
अकलीम अहमद मलिक बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बृज क्षेत्र के अध्यक्ष, पीलीभीत में भव्य स्वागत..
# अकलीम अहमद मलिक बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बृज क्षेत्र के अध्यक्ष, पीलीभीत में भव्य स्वागत

**पीलीभीत।** भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा बृज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अकलीम अहमद मलिक का पीलीभीत स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया।
स्वागत समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने अकलीम अहमद मलिक को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि उनके क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने से पीलीभीत का मान-सम्मान बढ़ा है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अकलीम अहमद मलिक ने कहा कि उनका लक्ष्य बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के लोगों को भाजपा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि पार्टी की *सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास* की नीति के तहत अल्पसंख्यक समाज को बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसी का परिणाम है कि समाज में भाजपा के प्रति उत्साह बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष मान सिंह राठौर, जिला मीडिया प्रभारी अभिमन्यु गंगवार, जिला सह मीडिया प्रभारी दीपक सोनकर, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष हेमराज दिवाकर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शकुंतला राजपूत, ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह, क्षेत्रीय मंत्री सतनाम सिंह, नगर पंचायत नौगवां पकड़िया की चेयरमैन संदीप कौर, मंडल अध्यक्ष इंद्रेश चौहान सहित महेंद्र राजपूत, सुमित सागर, अंशुमन तिवारी, अमनदीप मिश्रा, सर्वजीत सिंह, अवतार सिंह मोनू, दिवाकर वर्मा और महेंद्र गंगवार समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सोशल मीडिया हैशटैग:
#AkleemAhmedMalik #BJP #BJPMinorityMorcha #BrijKshetra #Pilibhit #BJPUttarPradesh #अल्पसंख्यकमोर्चा #भाजपा #पीलीभीत #राजनीति #संगठन #भाजपाकार्यकर्ता Part 9
Source
