बरेली:पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली; महिला से छीना था पर्स – Police Arrested Two Accused After Encounter In Bareilly
{“_id”:”6aec104f2b2de4ea3405dfab”,”slug”:”police-arrested-two-accused-after-encounter-in-bareilly-2026-11-05″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बरेली: पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली; महिला से छीना था पर्स”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}


मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दबोचे दो आरोपी
– फोटो : स्रोत- पुलिस विभाग
विस्तार
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में पासपोर्ट कार्यालय के पास महिला का पर्स छीनने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, भरतौल रोड पर पुलिस की घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। उसके साथी को भी दबोच लिया गया। दोनों के पास से दो तमंचे, कारतूस, छीना गया मोबाइल, तीन एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, छह चाबियां और नकदी बरामद हुई है।
बारादरी पुलिस के मुताबिक, तीन नवंबर को स्कूटी से जा रही महिला के पर्स पर बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसे छीन लिया था। पर्स में मोबाइल, बैंक कार्ड, बैंक की अग्निरोधी फाइलिंग कैबिनेट की चाबियां और नकदी थी। महिला की शिकायत पर चार नवंबर को पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
यह भी पढ़ें- बरेली: ऑनलाइन गेम के बहाने ठगी करने के छह आरोपी गिरफ्तार, पांच लाख रुपये और सोने के छह बिस्किट बरामद
आरोपियों के नाम
पांच नवंबर को भरतौल रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, दोनों बाइक छोड़कर भागने लगे और पुलिस टीम पर तमंचों से फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में काजीटोला निवासी उफैजा (26) के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे और उसके साथी मोहन तालाब, ऐजाज नगर गौटिया निवासी शकिल उर्फ शानू उर्फ नागराज (38) को गिरफ्तार कर लिया।
